A

Tuesday 22 October 2013

इंटरनेट से सुलझाएं हिस्ट्री की मिस्ट्री

इंटरनेट पर भारत के साथ-साथ विश्व इतिहास की भी जानकारी मौजूद है। ऐसी जानकारियां न सिर्फ आपके पहले से जाने हुए में बहुत कुछ नया जोड़ती हैं, बल्कि खास घटनाओं को कई फर्क नजरिए से भी पेश करती हैं। इतिहास की जानकारी इंटरनेट से किस तरह हासिल कर सकते हैं.

1. डाउनलोड करने के लिए पीडीएफ रिसोर्स
http://www.bowdoin.edu/writing-guides/
इस वेबसाइट से आप इतिहास की पढ़ाई के बारे में दर्जनों पीडीएफ डॉक्युमेंट डाउनलोड कर सकते हैं। नमूना देखिए - हिस्ट्री के पेपर के लिए कैसे तैयारी करें, हिस्टॉरियंस के लिए ग्रामर, सेकंडरी सोर्सेज की पढ़ाई कैसे करें, रिसर्च के सही तरीके वगैरह। आप चाहें तो हिस्ट्री पर पूरी की पूरी गाइड डाउनलोड कर अपने सिस्टम में रख सकते हैं।

america.gov/media/pdf/books/historytln.pdf

यहां अमेरिकी इतिहास पर पूरी ई-बुक है जिसे फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 185 पेज की इस किताब में 15 चैप्टर हैं, जिनकी शुरुआत अर्ली अमेरिका से होती है और कोलोनियल पीरियड, आजादी की लड़ाई और सिविल वॉर समेत अमेरिकी इतिहास के सभी खास दौर पर जानकारी दी गई है।

2. वेबसाइट्स और एनसाइक्लोपीडिया
1911encyclopedia.org (सभी स्टूडेंट्स के लिए)
इंटरनेट पर हिस्ट्री के सबसे बड़े और विस्तृत रिसोर्स में 1911 एनसाइक्लोपीडिया की गिनती होती है। विश्व इतिहास पर इतनी अच्छी तरह संजोई गई सामग्री बहुत कम वेबसाइटों पर दिखती है। असल में यह एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका का जाना-माना 1911 संस्करण है, जो सिर्फ इतिहास तक ही सीमित नहीं है, बल्कि स्थानों, भाषाओं, दर्शन, कलाओं, रोजमर्रा की जिंदगी जैसी कई चीजों को छूता है। यूरोप और अमेरिका के साथ-साथ एशिया (भारत सहित) के इतिहास पर भी उपयोगी चैप्टर हैं, जिन्हें सब्जेक्ट्स की लिस्ट के जरिए भी पढ़ा जा सकता है और अल्फाबेट्स के आधार पर भी ढूंढा जा सकता है। यूरोप और अमेरिका के बारे में जानकारियों का खजाना खोलकर रख देती है यह वेबसाइट। एशिया सेक्शन छोटा है। भारत के अलावा इस खंड में साइबेरिया और मध्य एशिया, तुर्की, मिडल ईस्ट, पारस, पूर्वी एशिया, दक्षिणपूर्व एशिया आदि शामिल हैं। भारत संबंधी लिंक पर क्लिक करने पर आपको सैकड़ों अंदरूनी लिंक दिखाई देंगे। इतनी सामग्री सबसे अडवांस्ड क्लासों के स्टूडेंट्स के लिहाज से भी काफी होगी। वेबसाइट का यूआरएल है :

3- हाइपर हिस्ट्री (मिडल क्लासेज के लिए)
http://www.hyperhistory.com/online_n2/History_n2/a.html
विश्व इतिहास के 3000 साल को कवर करने वाली 2000 से ज्यादा फाइलें हाइपर हिस्ट्री वेबसाइट पर हैं जो यूरोप और अमेरिका के साथ-साथ एशिया के इतिहास पर भी खास जानकारी देती हैं। विश्व इतिहास पर पकड़ मजबूत बनाने के लिए यह अच्छा रिसोर्स है। इसके हिस्ट्री इंडेक्स में जाकर इतिहास का वह दौर चुन लीजिए जिसकी जानकारी आप चाहते हैं। क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक टाइमलाइन चार्ट दिखाई देगा, जिसकी सामग्री को महाद्वीपों और खास देशों के हिसाब से बांटा गया है, जैसे लेटिन अमेरिका, नॉर्थ अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप, मिडल ईस्ट, भारत, चीन, रूस वगैरह। अगर भारत में मुगलों के इतिहास को जानना है तो भारत वाले सेक्शन में जाइए। आपको मुगलकाल पर लंबी टाइमलाइन दिखाई देगी और उसके भीतर दिखेंगे अलग-अलग मुगल शहंशाहों के नाम।

4- स्पार्कनोट्स (कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए)
http://www.sparknotes.com/
स्पार्कनोट्स हालांकि भारतीय इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन यूरोप और अमेरिका के इतिहास को समझने के लिए अच्छा रिसोर्स है। यहां इन दोनों महाद्वीपों के इतिहास को इलाकों और पीरियड्स में बांटकर देखा गया है। इनमें से किसी एक लिंक को दबाने पर नया पेज खुल जाता है, जिसमें और तमाम लिंक दिखाई देते हैं। यह साइट सिर्फ घटनाओं का ब्यौरा ही नहीं देती, बल्कि आपकी समझ को बढ़ाने के लिए भी तमाम सुविधाएं देती है, जैसे अहम घटनाएं, टर्म्स और इवेंट्स, टाइमलाइन, समरी और एनालिसिस, रिव्यू टेस्ट वगैरह। अगर चाहें तो नोट्स को पीडीएफ रूप में भी डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि उसके लिए करीब 5 डॉलर (करीब 250 रुपये) की फीस ली जाती है।

5- हिस्ट्रीगाइड (अंडरग्रैजुएट क्लासों के लिए)
http://www.historyguide.org/
हिस्ट्रीगाइड वेबसाइट का मकसद स्टूडेंट्स को हिस्ट्री की क्लास के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना और क्लासों में उनके अनुभव को ज्यादा दिलचस्प बनाना है। यूरोपियन हिस्ट्री पर केंद्रित इस साइट में प्राचीन सुमेर से लेकर सोवियत स्टाइल कम्युनिजम के पतन तक की घटनाओं पर कुल 90 लेक्चर हैं। सभी लेक्चर्स को बहुत आसान भाषा में लिखा गया है। लेक्चर्स के अलावा भी यहां बहुत कुछ है, जैसे हिस्ट्री की पढ़ाई करने, रिसर्च करने और घटनाओं को याद रखने के सही तौर-तरीकों की जानकारी। इसे स्टीफन क्रेस ने बनाया है, जिनका कहना है कि इतिहास की पढ़ाई के लिए कुछ खास तरह की स्किल्स की जरूरत होती है। वेबसाइट स्टूडेंट्स को उनके कोर्स से हटकर भी कुछ अच्छी जानकारियां देती है, जैसे क्लास में हिस्ट्री के नोट्स कैसे लिए जाएं, सही किताबों का चुनाव कैसे हो और एग्जाम के लिए तैयारी कैसे की जाए। हिस्ट्री से जुड़े इंटरनेट रिसोर्स का ब्यौरा भी यहां मिलेगा। फ्रेंच रिवॉल्यूशन, रशन रिवॉल्यूशन और साइंटिफिक रिवॉल्यूशन जैसे चैप्टर्स स्टूडेंट्स को दिलचस्प लगेंगे।

6- http://www.spartacus.schoolnet.co.uk/(कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए)
यह ब्रिटेन से संचालित वेबसाइट है इसलिए ब्रिटिश हिस्ट्री पर फोकस ज्यादा है। यहां विश्व इतिहास के भी बहुत से जाने-अनजाने पन्ने खोले जा सकते हैं। 1997 में जॉन सिमकिन द्वारा शुरू की गई स्पार्टाकस एजुकेशनल वेबसाइट में हिस्ट्री के कई एनसाइक्लोपीडिया दिखाई देंगे जिन्हें ध्वनियों, चित्रों और प्राइमरी सोर्स का ब्यौरा देकर उपयोगी बनाया गया है। हर पाठ के टेक्स्ट में उससे जुड़े दूसरे पेजों के लिंक दिखाई देंगे यानी एक पेज से दूसरे और दूसरे से तीसरे होते हुए आप इतिहास में कहां से कहां पहुंच जाते हैं, पता ही नहीं चलता। इस प्रक्रिया में हर घटना के ऐसे पहलुओं की भी जानकारी मिल जाती है जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। यही वजह है कि ऐतिहासिक पर्सनैलिटीज के बारे में पढ़ते वक्त आप उनसे जुड़ी घटनाओं तक पहुंच जाते हैं और घटनाओं के साथ-साथ उस पीरियड के इतिहास को भी छू लेते हैं। यह हिस्ट्री की आपकी समझ को मजबूत करता है।

No comments:

Post a Comment