A

Monday 28 October 2013

जानिए, उन इमारतों के बारे में जो हैं दुनिया की शान

जानिए, उन 18 इमारतों के बारे में जो हैं दुनिया की शानइमारतें हमेशा से ही शहरों की महानता को दर्शाती है। शहरों की जमीन पर यह बुलंद खड़ी इमारतें उस समय की कहानी कहती हैं, जिस दौर के लोगों ने खुशी, युद्ध और संघर्ष को झेला हो। किसी भी इमारत की पहचान उसके शहर से और शहर की पहचान उसकी इमारत से होती है। यदि आप पैट्रोनस ट्विन टॉवर के बारे में बात कर रहे हैं तो जाहिर सी बात है आप की जुबान पर मलेशिया का नाम आएगा। आइए जानते हैं दुनियाभर की अंतरराष्ट्ररीय स्तर की इमारतें, जिसकी पहचान उनके प्रतिष्ठा से हैं। 





ये हैं दुनिया की सबसे आकर्षक इमारतें, देखें तस्वीरें
ताजमहल
जगह: आगरा, भारत
ऊंचाई: 561 फीट
दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां (1632 से 1653 के बीच) बनवाया था। इसे उन्होंने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया। यह दुनिया का सबसे मशहूर टूरिस्ट प्लेस है, जहां हर साल लाखों देशी विदेशी पर्यटक आते हैं। 2003 में यहां रिकॉर्ड 30 लाख टूरिस्ट आए थे। यह इमारत यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है। 
ये हैं दुनिया की सबसे आकर्षक इमारतें, देखें तस्वीरें

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग 
जगह: न्यूयॉर्क, अमेरिका
ऊंचाई: 1,454 फीट
फ्लोर: 102
इस इमारत के नाम के पीछे की कहानी यह है कि एम्पायर स्टेट न्यूयॉर्क शहर का निकनेम है। यह 1931 से लेकर 1970 तक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी। यह 1929 से 1931 तक बनी। 
एम्पायर स्टेट को अमेरिकी संस्कृति के तौर पर भी जाना जाता है। इसे आधुनिक जमाने के सात अजूबों में भी शुमार किया गया है। एम्पायर स्टेट बिल्डिंग एसोसिएशन एलएलसी के तहत इस इमारत के 2800 निवेशक हैं।



ये हैं दुनिया की सबसे आकर्षक इमारतें, देखें तस्वीरें

चीन सेंट्रल टेलीविजन मुख्यालय
जगह: बीजिंग, चीन
ऊंचाई: 768 फीट 
फ्लोर: 44
यह टॉवर चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) का मुख्यालय है। 2004 से शुरू होकर 2012 में बन कर तैयार करता है। इमारत के रेडिकल शेप के कारण इस इमारत को बिग बॉक्सर शॉर्ट निकनेम दिया है। विकीपीडिया के मुताबिक, यह इमारत तीन इमारतों से मिलकर बनी है।


ये हैं दुनिया की सबसे आकर्षक इमारतें, देखें तस्वीरें

कॉमर्जबैंक हेडक्वार्टर्स 
जगह: फ्रेंकफर्ट, जर्मनी
ऊंचाई: 849 फीट 
फ्लोर: 56
यह फ्रेंकफर्ट के साथ-साथ यूरोपियन यूनियन की सबसे ऊंची इमारत है। 1994 से 1997 तक बनी। यहां कॉमर्जबैंक का मुख्यालय है। इमारत को स्टील से बनाया गया है। यह जर्मनी की पहली इमारत है, जिसे लोहे से बनाया गया।


ये हैं दुनिया की सबसे आकर्षक इमारतें, देखें तस्वीरें

द शार्ड 
जगह: लंदन, ब्रिटिश 
ऊंचाई: 998 फीट 
फ्लोर: 87
इसे लंदन ब्रिज टॉवर के रूप में जाना जाता है। यह गगनचुंबी इमारत लंदन ब्रिज क्वार्टर डवलपमेंट का हिस्सा है। यूरोपियन यूनियन की सबसे ऊंची बिल्डिंग में से एक है। 2009 से शुरू होकर फरवरी 2013 में बनकर तैयार है। इसका आर्किटेक्चर रेलवे लाइंस से प्रेरित है, जो टॉवर के पास से होकर गुजरती है।



ये हैं दुनिया की सबसे आकर्षक इमारतें, देखें तस्वीरें

एलीफेंट टॉवर
जगह: बैंकाक, थाईलैंड
ऊंचाई: 335 फीट 
फ्लोर: 32
इसे चेंग बिल्डिंग भी कहा जाता है। दो ऑफिस बिल्डिंग के साथ इसका एक टॉवर रिहायशी भी है। इसमें स्वीमिंग पूल, गार्डन और मॉल मौजूद हैं।


ये हैं दुनिया की सबसे आकर्षक इमारतें, देखें तस्वीरें

क्रिसलर बिल्डिंग
जगह: न्यूयॉर्क, अमेरिका
ऊंचाई: 925 फीट 
फ्लोर: 77
यह एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के बनने के 11 महीने पहले दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी। इसका निर्माण 1928 से शुरू होकर 1930 तक हुआ। यह क्रिसलर आर्ट डेको आर्किटेक्चर का बेजोड़ क्लासिक उदाहरण हैं। इसके लिए इसे न्यूयॉर्क शहर की फाइनेस्ट बिल्डिंग कहा जाता है। 2007 में यह अमेरिका की सबसे ज्यादा पसंदीदा इमारतों में नौवें स्थान पर थी।



ये हैं दुनिया की सबसे आकर्षक इमारतें, देखें तस्वीरें

बाइटेक्सो फाइनेंशियल टॉवर
जगह: हो ची मिन्ह सिटी, वियतनाम
ऊंचाई: 861 फीट
फ्लोर: 68
यह बिल्डिंग वियतनामी कंपनी बाइटेक्सो ग्रुप की है। आर्किटेक्ट कालरेस जपाटा ने इस इमारत को डिजाइन किया। इसके डिजाइन की प्रेरणा के पीछे वियतनाम का राष्ट्रीय फूल कमल है। इसमें शॉपिंग मॉल, ऑफिस और रेस्ट्रोरेंट हैं।



ये हैं दुनिया की सबसे आकर्षक इमारतें, देखें तस्वीरें

यूगयोंग होटल
जगह: प्योंगयांग, उत्तर कोरिया
ऊंचाई: 1082.7 फीट 
फ्लोर: 105
इस इमारत के कई नाम हैं। अंग्रेजी में अनुवाद करने पर इसका नाम केपिटल ऑफ विलो कहा जाएगा। इसे 105 बिल्डिंग भी कहते हैं, क्योंकि इसमें 105 कमरें हैं। 1987 में इसका निर्माण शुरू हो गया था, लेकिन माली हालत ठीक न होने के कारण 1992 में इसका काम रोकना पड़ा। 2008 में फिर से शुरू होकर यह 2012 में पूरा हुआ।



ये हैं दुनिया की सबसे आकर्षक इमारतें, देखें तस्वीरें

ट्रांसअमेरिका पिरामिड
जगह: सेन फ्रांसिस्को, अमेरिका
ऊंचाई: 850 फीट
ट्रांसअमेरिका पिरामिड सेन फ्रांसिस्को की सबसे ऊंची इमारत है। ट्रांसअमेरिका कॉपरेरेशन ने इसे मुख्यालय बनाया, लेकिन बाद में कंपनी ने अपना हेडक्वार्टर बाल्टिमोर मंे बनाया। 1969 से निर्माण शुरू होकर 1972 में पूरा हुआ। 1999 में डच इंश्योरेंस कंपनी एगोन ने इसे खरीद कर जीई केपिटल को बेच दिया।


ये हैं दुनिया की सबसे आकर्षक इमारतें, देखें तस्वीरें

बैंक ऑफ चीन टॉवर
जगह: हांगकांग
ऊंचाई: 1033.5 फीट
फ्लोर: 72
हांगकांग स्थित यह बैंक ऑफ चीन का मुख्यालय है। इसका स्ट्रक्चर काफी सराहा जाता है।



ये हैं दुनिया की सबसे आकर्षक इमारतें, देखें तस्वीरें

किंगडम सेंटर
जगह: रियाद, सऊदी अरब
ऊंचाई 991.80 फीट
फ्लोर: 99
किंगडम सेंटर सऊदी अरब की सबसे ऊंची इमारत है। शॉपिंग मॉल के अलावा किंगडम टॉवर में फोर सीजन होटल रियाद और स्टेट ऑफ आर्ट अपार्टमेंट मौजूद है।


ये हैं दुनिया की सबसे आकर्षक इमारतें, देखें तस्वीरें

पेट्रोनस टॉवर्स
जगह: मलेशिया
ऊंचाई:1242 फीट
फ्लोर: 88
यह पेट्रोनस का मुख्यालय है, लेकिन कई और कंपनियों के ऑफिस भी इसमें मौजूद हैं। यहां हुवाई टेक्नोलॉजी, अवेवा और अल-जजीरा इंग्लिश ऑफिस हैं। 1998 से 2004 तक यह दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग थी। उसके बाद ताइपेई 101 को यह तमगा मिल गया। यह ट्विन टॉवर के मामले में दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग है। सच कहा जाए तो इस इमारत के साथ कुआलालाम्पुर की पहचान बनी है।


ये हैं दुनिया की सबसे आकर्षक इमारतें, देखें तस्वीरें

टोक्यो मोड गाकून टॉवर
जगह: टोक्यो, जापान
ऊंचाई: 669 फीट
फ्लोर: 50
यह इमारत तीन शिक्षा संस्थानों टोक्यो मोड गाकून (फैशन वॉकेशनल स्कूल), हाल टोक्यो (स्पेशल टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन कॉलेज) और शूटो इका (मेडिकल कॉलेज) के लिए मशहूर है।


ये हैं दुनिया की सबसे आकर्षक इमारतें, देखें तस्वीरें

शंघाई वर्ल्ड फाइनेंशियल सेंटर
जगह: शंघाई, चीन 
ऊंचाई 1599.1 फीट
फ्लोर: 101
इस इमारत में ऑफिस, होटल्स, कॉन्फ्रेंस रूम, ऑब्र्जरवेशन डेक्स, ग्रुप फ्लोर शॉपिंग मॉल्स है। पार्क हयात शंघाई होटल टॉवर का हिस्सा है। इसमें 174 कमरे सुइट्स हैं।


ये हैं दुनिया की सबसे आकर्षक इमारतें, देखें तस्वीरें

बहरीन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
जगह: मनामा, बहरीन
ऊंचाई 787 फीट
फ्लोर: 50
आर्किटेक्चरल फर्म एटकिंस ने 2008 में बनाया था। यह पहली ऐसी बिल्डिंग है, जिसके डिजाइन में विंड टर्बाइन का इस्तेमाल किया है। यह बहरीन की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है। इसे फाइनेंशियल हार्बर कहा जाता है। इसे प्रोजेक्ट को कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।



ये हैं दुनिया की सबसे आकर्षक इमारतें, देखें तस्वीरें

टू इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर
जगह: हांगकांग 
ऊंचाई: 1335.3 फीट
फ्लोर: 88
हांगकांग में एक साथ विकास के दौरान इस बिल्डिंग को बनाया गया था। विकीपीडिया के मुताबिक, आईएफसी दो गगनचुंबी इमारतों से बना है। फोर सीजन होटल को 55 फ्लोर दिए हुए हैं। टॉवर 2 हांगकांग की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है।






No comments:

Post a Comment