A

Tuesday 19 August 2014

अगर आप स्मार्ट फोन का प्रयोग करते हैं तो आपकी भी लोकेशन ट्रेक हो रही है

अगर आप स्मार्ट फोन का प्रयोग करते हैं तो आपकी भी लोकेशन ट्रेक हो 

रही है और उसकी हिस्ट्री भी तैयार हो रही है। 




कहीं भी किसी भी समय यह पता लगाया जा सकता है कि पिछले 30 

दिनों में आप किन-किन जगहों पर गए थे और कहां-कहां से गुजरे थे। 

इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है। अब Google आपका कहीं भी पीछा 

नहीं छोड़ेगा। Google Location Service का प्रयोग अपने Users को 

ट्रेक करने के लिए कर रही है। इसके अलावा भी आपकी उम्र, आपके 

शौक, आप इंटरनेट पर कितना समय बिताते हैं और किस टॉपिक को 

सबसे ज्यादा सर्च करते हैं, यह जानकारी Google के पास में है ही। 


Google Maps का प्रयोग अधिकांश किसी स्थान खोज या फिर जब 

हम ट्रेवलिंग पर होते हैं तब करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि 

गूगल इस ट्रेक एप को आपकी लोकशेन को ट्रेस और स्टोर करने के लिए 

कर रही है। लेकिन अब स्मार्ट फोन यूजर्स सावधान हो जाएं क्योंकि 

गूगल मैप पर उनकी लोकेशन ट्रेक हो रही है और उसकी हिस्ट्री भी बन 

रही है। मतलब जहां आपका स्मार्ट फोन जाएगा, वही लोकेशन गूगल 

मैप पर एक लाल बिंदु के रूप में दिखाई देगी। इतना ही नहीं आप 

कितनी बजे कहां पर थे और कितनी दूरी तय की, यह जानकारी भी गूगल 

बता देगा और अपने पास स्टोर कर लेगा। गूगल मैप के साथ ही गूगल 

अर्थ पर भी यह लोकेशन ट्रेस होती है और हिस्ट्री बनती रहती है।

अगर आप अपने स्मार्ट फोन पर गूगल के किसी भी अकाउंट को लॉग 


इन करते हैं तो गूगल मैप पर आपकी लोकशन ट्रेक होना शुरू हो जाती 

है। अब जिस जगह आप जाएंगे वह एक लाल रेखा की तरह उभर 

आएगी। अगर स्मार्ट फोन की स्क्रीन पर देखें तो यह साफ नजर आएगी।



इतना ही नहीं यह पूरा रिकॉर्ड की एक हिस्ट्री भी बन जाएगी चाहे वह 


पिछले दिन की या फिर एक महीने की। हम सभी जानते हैं कि इससे 

कोई फर्क नहीं पड़ता है कि हमने अपने स्मार्ट फोन में 'प्राइवेसी' सेटिंग 

कर रखी हो। अगर देखा जाए तो स्मार्ट फोन लोकेशन से गूगल हमारी 

जानकारियों को एकत्र कर रख रहा है।



अगर स्मार्ट फोन पर आपकी गूगल मैप हिस्ट्री बन गई है और आप 


चाहते हैं कि आपकी लोकेशन हिस्ट्री न बने और आप पिछली हिस्ट्री भी

डिलीट करना चाहते हैं तो आप इसे कर सकते हैं। गूगल मैप की हिस्ट्री 

सैटिंग में जाकर आप गियर आईकॉन बटन पर क्लिक करें। इसमें 

आपको डिसेबल और एनेबल सर्विस दिखाई देगी। इसमें आप जो चाहें, 

चुन सकते हैं। 

हालांकि इस सेटिंग को सेव करने से आपकी पुरानी हिस्ट्री डिलीट नहीं 

होगी। अगर आप अपने पिछले 30 दिनों की लोकेशन हिस्ट्री को मिटाना 

चाहते हैं तो इसके लिए आपको लोकेशन हिस्ट्री पेज पर जाना होगा। 

इसमें आपको वर्तमान दिन में डिफाल्ट टाइम पीरियड दिखाई देगा।
मैन्यू में एक कलेंडर दिखाई देगा, जिसमें आपको पिछले 30 दिनों की 


हिस्ट्री आपको दिखाई देगी। इसमें आपको वह टाइम पीरियड दिखाई 

देगा जिसमें आपकी लोकेशन ट्रेक की गई है। इसमें लाल कलर में मैप 

पर लाइन दिखाई देगी। इसी कैलेंडर के नीचे आपको डिलीट का ऑप्शन 

दिखाई देगा। इसमें आप टाइम पीरियड के साथ ही पूरी हिस्ट्री को मिटा 

सकते हैं। अगर आप हिस्ट्री में से किसी विशेष लोकेशन को डिलीट 

करना चाहते हैं तो मैप पर रेड पॉइंट पर क्लिक करें। फिर पॉपअप विडो 

में डिलीट ‍फ्रॉम‍ हिस्ट्री कर दें। 

No comments:

Post a Comment